फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी का कहर : जिले में बागवानों को 1.54 करोड़ रुपये का नुकसान

विज्ञापन
बिलासपुर में आंधी और बारिश के कारण पेड़ से गिरे आम। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। आंधी से बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। रविवार और सोमवार को आंधी ने जमकर तबाही मचाई। कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। आम सहित अन्य फलों को भी काफी नुकसान हुआ है। जिले के बागवानों को करीब एक करोड़ 54 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसका खुलासा उद्यान विभाग की रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन

जिले में आम का 86.1 लाख रुपये, लीची का 21.7 लाख रुपये, नींबू प्रजाति के फलों का 32 लाख रुपये, लोकाठ का 2.05 लाख रुपये, अमरूद का 0.662 लाख रुपये और अनार की फसल का 6.95 लाख रुपये नुकसान हुआ है। इसके अलावा पपीता और आड़ू आदि की फसल को करीब 3.16 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फ्रासबीन, भिंडी, खीरा, बैंगन और घिया आदि सब्जियों की फसल को भी नुकसान हुआ है। आंधी से खीरे की बेलें टूट गई हैं।
उद्यान विभाग की उपनिदेशक डॉ. माला ने बताया कि बागवानों को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
इनसेट
इन बागवानों को हुआ नुकसान
तलाई के बलदेव कुमार, राजेंद्र कुमार, योगराज, प्रेमचंद, देशराज, अमरनाथ, प्रकाश चंद, कमला देवी, सोमदत्त, सरवन कुमार, दीपचंद के आम की फसल झड़ गई। भराड़ी के बागवान सुधीर शर्मा की अनार व लीची, ब्रजेश, नरोत्तन दत्त, विनोद, रवि और रामचंद की आम की फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें