फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी का कहर, चार घरों और पांच गोशालाओं की उड़ीं छतें

विज्ञापन
जुखाला में आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हुआ ग्रीन हाउस।संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर/झंडूता/भराड़ी/जुखाला। जिले में रविवार रात को आंधी चलने से मकान, शेड और पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं पेड़ गिरने से बिजली तार और खंभे टूट गए। इससे कई जगह बिजली गुल रही। बारिश के साथ आंधी चलने से आम की फसल को नुकसान हुआ है। जिले में चार कच्चे घरों और पांच गोशालाओं की छतें उड़ गईं। एक पोल्ट्री फार्म और एक ग्रीन हाउस क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन

बिलासपुर शहर के चंगर सेक्टर में आंधी से पुलिस अधीक्षक और लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता के सरकारी आवास के परिसर में पेड़ गए। गनीमत रही कि पेड़ भवनों पर नहीं गिरे। इसके अलावा रौड़ा सेक्टर में घर की चहारदीवारी गिर गई। इसकी चपेट में आकर एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
गंगवान-नम्होल विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गया। इस कारण नम्होल विद्युत उपमंडल के तहत आने वाले अनुभाग जुखाला, दयोथ, छकोह और नम्होल में बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह विद्युत आपूर्ति बहाल की। जुखाला क्षेत्र के स्याहोला गांव में कर्म सिंह के ग्रीनहाउस को नुकसान पहुंचा है। इसमें लगाई गई शिमला मिर्च की फसल भी तबाह हो गई। स्याहोला गांव निवासी पूर्व प्रधान नरेंद्रा बलोरिया के बगीचे में आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बाक्स
मुंडखर स्कूल की गिरी चहारदीवारी
घुमारवीं उपमंडल के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुंडखर की चहारदीवारी गिर गई। ढलोह में पोल्ट्री फार्म की छत तूफान के कारण उड़ गई। भराड़ी क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। सुबह 6:00 बजे बिजली बहाल हो पाई। झंडूता उपमंडल में रोहल, नंद नगराओं, जेठवीं, बैहरन, बाला, डाहाड नखलेहड़ा, जबलु, थुरान, सलासी, गूग्गा गेहड़वीं, सेर बरोहा, मुकड़ाना, समोह, पनोल सहित अन्य स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली तार और खंभे टूट गए। विद्युत बोर्ड के सब डिवीजन झंडूता के सहायक अभियंता राजकुमार ठाकुर ने बताया कि कर्मचारियों ने अधिकतर स्थानों पर दोपहर तक विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी है। उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि आंधी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

मैथी गांव में आंधी से उड़ी घर की छत। संवाद- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें