फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 18 पेयजल स्कीमें प्रभावित, 43 लाख का नुकसान

विज्ञापन
घुमारवीं में भारी बारिश से जल शक्ति विभाग की खराब हुई मशीनरी को ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में बारिश से जल शक्ति विभाग को काफी नुकसान हुआ है। पानी की कई स्कीमें प्रभावित हुई हैं। लोगों को पानी की सप्लाई सुचारु करना चुनौती बना हुआ है। सीर खड्ड स्कीम की मशीनरी सिल्ट में धंसने से खराब हो गई है। बुधवार को खड्ड का पानी साफ होने के बाद मशीनरी को दुरुस्त करना शुरू कर दिया गया है। खड्ड से तीन पंपों से पानी लिफ्ट किया जाता है। लेकिन भारी बारिश के कारण ये पंप सिल्ट मे धंस जाने के कारण पानी नहीं उठा रहे हैं। अब इन पंपों के स्थान पर नए नए पंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

घुमारवीं जल शक्ति विभाग को बारिश से 43 लाख 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है और 18 स्कीमें प्रभावित हुई हैं। घुमारवीं और भराड़ी क्षेत्र की 18 स्कीमें घुमारवीं पनोह, पन्याला एक, पन्याला दो, मरहाणा एक, मरहाणा दो, फटोह, बाड़ी करगोड़ा, गाहर स्वार पद्धयान, छत, नसवाल, भराड़ी, लेड़वी, डंगार, मुंडखर, दधोल खुर्द व बरोटा प्रभावित हुई हैं। जल शक्ति विभाग पानी की स्कीमों को सुचारु करने में जुटा है। ताकि लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सके।
बताते चलें कि घुमारवीं नगर परिषद के सात वार्डों को एक दिन में पांच लाख लीटर पानी की जरूरत होती है। बारिश के कारण मशीनरी को नुकसान पहुंचने से बमुश्किल एक लाख लीटर पानी स्टोर हो रहा है। वहीं पानी की आपूर्ति के लिए जल शक्ति विभाग ने नगर परिषद क्षेत्र में 25 हैंडपंप लगाए हैं लेकिन इनमें से कुछ हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है।
विज्ञापन

बाक्स
पेयजल स्कीमों को ठीक करने का काम जारी : सतीश शर्मा
अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग घुमारवीं सतीश शर्मा ने कहा कि घुमारवीं और भराड़ी क्षेत्र की कुल 18 पेयजल स्कीमें बारिश से प्रभावित हुई हैं। इनको ठीक करने का काम चला हुआ है। विभाग के कर्मचारी कोशिश कर रहे हैं कि शीघ्र पानी की स्कीमों को ठीक करके पानी सुचारु रूप से लोगों को दिया जाए।
बॉक्स
मशीनरी खराब होने से समस्या : राजेंद्र गर्ग
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा विकट परिस्थितियों में भी जल शक्ति विभाग के अधिकारी पानी सुचारु रूप से दे रहे हैं। भारी बारिश के कारण जल शक्ति विभाग की मशीनरी खराब हो जाने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। विभाग के आला अधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए हैं कि लोगों की समस्याओं को समझें और पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारु करें।
बाक्स
विभाग पानी देने में नाकाम : धर्माणी
पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो जल शक्ति विभाग को दो टैंकर मुहैया करवाए गए थे। नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को टैंकर से पानी उपलब्ध करवा सकते थे। लेकिन विभाग पानी उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें