फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक सिर पर बोतल से हमला कर निकाले 10 हजार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के साथ लगती ग्राम पंचायत लुहारवीं के गांव बरोटा के युवक ने घुमारवीं पुलिस थाना में मारपीट और दस हजार रुपये निकालने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार घुमारवीं उपमंडल के ग्राम पंचायत लुहारवीं के गांव बरोटा के गुलशन पुत्र रूपलाल ने पुलिस में शिकायत दी है। बताया कि वह घुमारवीं बाजार में सैलून चलाता है। पेट्रोल पंप के समीप एक दुकान से घर के लिए सामान लेने गया था। तभी तीन युवक पीछे से आए और उन्होंने सिर पर बोतल से वार कर दिया। सिर से खून बहने लगा। उन्होंने जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए और भाग गए। युवक ने आरोपियों की पहचान राकेश, तिलक, जितेंद्र, के रूप में की है। वहीं डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है। बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें