फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में लगे वॉटर एटीएम के नल सूखे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में लगे वॉटर एटीएम नल सूखे पड़े हैं। अस्पताल परिसर में दो वॉटर एटीएम लगाए गए हैं, लेकिन दोनों में ही पानी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की इस अनदेखी से अस्पताल में आने वाले लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में तीमारदारों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। वहीं जो पानी खरीद नहीं सकते हैं वो दूर से पानी लेकर आने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में एक वॉटर एटीएम आईपीडी के बाहर और एक ओपीडी के बाहर सामने लगाया गया है। शनिवार को दोनों ही वॉटर एटीएम के नलों में पानी नहीं था। इस कारण मरीजों और अस्पताल में आने वाले लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। लोगों को पैसे देकर दुकानों से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ीं। अस्पताल में वर्तमान में सौ से अधिक मरीज उपचाराधीन है। दिन भर में विभिन्न ओपीडी में 600 से ज्यादा मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर से पानी की व्यवस्था न होना बड़ी परेशानी है।
हालांकि एमएस बिलासपुर को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उन्हें इस बारे में अवगत करवाया गया तो उन्होंने कहा कि मामला ध्यान में आ गया है, जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें