फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले की सभी पंचायतों में वार्ड सदस्यों का दिलाई शपथ

Sat, 27 Jun 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत लंझता में पद व गोपनीयता की शपथ लेते वार्ड सदस्य। स्रोत: पंचायत
विज्ञापन
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने औपचारिक रूप से संभाला पदभार
विज्ञापन

पनोह पंचायत में पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के साथ हुआ पंचायत का कार्यकाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले भर की पंचायतों में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। इस दौरान सभी वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। जिले में 182 पंचायतें हैं, जिसमें सभी में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
कार्यक्रमों में पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने सभी वार्डों का समान विकास सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से जवाबदेह और जनहितैषी पंचायत प्रशासन चलाने की बात कही। भगेड़ की ग्राम पंचायत पनोह में पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के साथ कार्यभार ग्रहण हुआ। पंचायत सचिव देशराज ठाकुर की उपस्थिति में प्रधान विमला देवी ने सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रधान विमला देवी और उपप्रधान सुभाष ठाकुर ने अपनी जिम्मेदारियां संभालीं।
विज्ञापन


भगेड़। ग्राम पंचायत पनोह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के साथ अपना कार्यभार ग्रहण किया। पंचायत सचिव देशराज ठाकुर की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान विमला देवी ने पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कन्या पूजन के उपरांत प्रधान विमला देवी और उपप्रधान सुभाष ठाकुर ने औपचारिक रूप से अपनी-अपनी कुर्सी ग्रहण कर नई जिम्मेदारियों का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर पंचायत सदस्यों ने भी अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व पंचायत प्रधान शर्मिला ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बिलासपुर। ग्राम पंचायत घ्याल की नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण एवं कार्यभार ग्रहण समारोह का आयोजन पंचायत घर में किया गया। समारोह के दौरान पंचायत के सभी निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही राज्य सरकार के नशा मुक्त अभियान के तहत सभी जनप्रतिनिधियों को नशे के खिलाफ भी शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान मीना देवी और उप प्रधान रिडकु राम ने विधिवत अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद प्रधान मीना देवी ने कहा कि पंचायत के प्रत्येक वार्ड का समान विकास उनकी प्राथमिकता होगी।

ऋषिकेश। ग्राम पंचायत डमली में प्रधान गुरमीत सिंह और उप प्रधान प्रेमलाल चौधरी ने वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पंचायत में सभी विकास कार्य पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता के साथ किए जाएंगे। ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा तथा पेयजल, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


गेहड़वीं। ग्राम पंचायत बरठीं में आज ग्राम पंचायत बरठीं और मौही के नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण एवं कार्यभार ग्रहण समारोह में दोनों पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मौही के उप प्रधान कुलवंत सिंह ढटवालिया ने बताया कि बरठीं में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में दोनों पंचायतों के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। समारोह में पंचायत सचिव राजेंद्र शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत लंझता, पडयालग, बरमाणा, बंदला, सिहड़ा, ओयल में भी पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यभार संभाला।

ग्राम पंचायत लंझता में पद व गोपनीयता की शपथ लेते वार्ड सदस्य। स्रोत: पंचायत

ग्राम पंचायत लंझता में पद व गोपनीयता की शपथ लेते वार्ड सदस्य। स्रोत: पंचायत

ग्राम पंचायत लंझता में पद व गोपनीयता की शपथ लेते वार्ड सदस्य। स्रोत: पंचायत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें