फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरूक करेंगे स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
-घागस में शुरू हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिक्षा खंड सदर के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घागस में शनिवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कमल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और बच्चों को शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी विजयपाल सिंह ने शिविर के प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण के लिए नए अवसर मिलते हैं। शिविर के दौरान स्वयंसेवी स्वच्छता, कन्या भ्रूण हत्या, साक्षरता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरूक करेंगे। प्रधानाचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज की सेवा करने का अवसर मिलता है और विद्यार्थी समाज से जुड़ते हैं। महिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का होना अति आवश्यक है। पढ़ाई के साथ-साथ देश के प्रति सेवा और आर्थिक सहयोग की भावना का विकास होता है। इस मौके पर विनोद शर्मा, सीमा पाठक, पूनम शर्मा, जय सिंह, सुरेश ठाकुर और कृष्ण लाल, विजय सिंह और सीमा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें