फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में कार्य करें स्वयंसेवी : सुशील

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेजवीं स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं में चल रहा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का वीरवार का समापन हो गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

शिविर के समापन समारोह में शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक सुशील पुंडीर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्र निर्माण में महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों को समर्पित भाव से राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए। मुख्य अतिथि ने सभी स्वयंसेवियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। स्वयंसेवी कार्तिक शर्मा ने सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के अनुभव मुख्य अतिथि के साथ साझा किए। कार्यक्रम अधिकारी सतीश कुमार ने विशेष शिविर की रिपोर्ट मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य के समक्ष प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शिविर में प्रवक्ता राकेश शर्मा ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर राकेश गर्ग और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें