बिलासपुर के छात्र स्कूल में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित स्वयंसेवी शिक्षक । संव
छात्र पाठशाला बिलासपुर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला ने उल्लास कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर में आयोजन किया। शिविर में 47 स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर ने कार्यक्रम के उद्देश्यों और व्यस्क निरक्षरों को पढ़ाने के नए तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एससीईआरटी सोलन की ओर से तैयार उल्लास प्रवेशिका को गतिविधियों से रोचक तरीके से पढ़ाने की जानकारी दी। सभी स्वयंसेवी शिक्षकों को लग्न के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उप प्रधानाचार्य संजय सामा ने शिक्षकों के साथ समझ, बुनियादी साक्षरता एवं संख्याओं की जानकारी को पुख्ता करने के बारे में विचार रखे। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रंजीत ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के पढ़े-लिखे लोगों को आगे आना चाहिए। साक्षरता का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वयंसेवी शिक्षकों की अहम भूमिका होगी। इस अवसर पर खंड परियोजना अधिकारी श्याम लाल चौधरी, खंड कार्यालय से मनजीत, कंचन आदि उपस्थित रहे।