फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मरहाणा पंचायत के विभाजन की उठी आवाज, सौंपे दस्तावेज

Mon, 16 Dec 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों ने मंत्री राजेश धर्माणी को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

-कुठेड़ा को अलग पंचायत बनाने का रखा प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत आने वाली मरहाणा पंचायत के विभाजन की आवाज जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रधान जगत सिंह ठाकुर की अगुवाई में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को मांग पत्र सौंपा जिसमें पंचायत के अलग करने को लेकर दस्तावेज सौंपे गए।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान जगत सिंह ठाकुर ने बताया कि मरहाणा पंचायत की आबादी करीब पांच हजार है और इसमें नौ वार्ड हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से पंचायत सात से आठ किलोमीटर दायरे में है। ऐसे में इतनी बड़ी पंचायत के तहत विकास कार्य करवा पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं आम जनता के कार्य में भी लेटलतीफी हो रही है। प्रधान के अनुसार आमसभा में इस पंचायत के विभाजन के लिए प्रधान ने एजेंडा रखा था जिसे सर्वसम्मति से लोगों ने पास किया था। जनता ने एक आवाज उठाते हुए मरहाणा में अलग पंचायत बनाने के लिए मंत्री से मुलाकात की। लोगों ने कहा कि कुठेड़ा मरहाणा पंचायत अलग बन जाने अब आम जनता को काफी सहूलियत होगी। महीनों तक लंबित होने वाले कार्य जल्द पूरा होंगे। विकास की दृष्टि से दो पंचायत बनना आवश्यक है। वहीं मंत्री ने भी आम जनता को आश्वासन दिया कि इस संदर्भ में जल्द ही जरूरी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें