बिलासपुर। बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर निवासी विशाल जगोता को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एम्स) में सहायक प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने वर्ष 1998 में एजी ऑफिस शिमला में बतौर ऑडिटर पदभार संभाला था।
23 साल शिमला में सेवाएं देने के बाद विशाल जगोता को अब एम्स में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह वर्तमान में बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव और बीसीसीआई में सीनियर टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य भी हैं।