फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गसौड़-भोली सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्लाबोल, सात दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
गसौड़ से भोली सड़क के निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते दांवी घाट
विज्ञापन
डीसी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन, मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

-विधायक बोले, विधानसभा में फिर उठाएंगे मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गसौड़ से भोली सड़क के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है। दांवी घाटी संघर्ष समिति जुखाला के बैनर तले सोमवार को ग्रामीणों ने बिलासपुर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
धरने में श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों की ओर से जमीन की गिफ्ट डीड, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) और करीब 11 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) सहित सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। मामला विधायक प्राथमिकता के तहत नाबार्ड तक पहुंच चुका है, लेकिन प्रदेश सरकार की मंजूरी नहीं मिल रही है। रणधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को पिछले वर्ष भी विधानसभा में उठाया था और 21 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र में भी इसे प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि प्रदेश सरकार इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल कर दे तो केंद्र से इसके लिए 11 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार इस दिशा में भी पहल नहीं कर रही है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के प्रधान सीता राम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की जनता सरकार से कोई एहसान नहीं, बल्कि अपना अधिकार मांग रही है। उन्होंने कहा कि सात दिन के भीतर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को तेज करते हुए भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क अभी कच्ची है और अली खड्ड पर पुल न होने से दूसरी ओर स्थित सात पंचायतों के हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों को जुखाला पहुंचने के लिए 25 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं, आपात स्थिति में मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है। लोगों ने सड़क को पक्का करने और अली खड्ड पर पुल निर्माण की मांग को जनहित से जुड़ा मुद्दा बताया।
विज्ञापन

धरने को भोली पंचायत प्रधान तारा देवी, जुखाला पंचायत प्रधान हरीराम धीमान, उप प्रधान रूप देई, संघर्ष समिति के संरक्षक दौलत राम ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, जिला परिषद सदस्य सुरभि ठाकुर और संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी रूपेश भट्टी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। प्रदर्शन में पूर्व बीडीसी सदस्य आत्मदेव, भाजपा किसान नेता रोशन ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष नंद लाल ठाकुर और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

गसौड़ से भोली सड़क के निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते दांवी घाट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें