तलाई थाना में क्रॉस केस दर्ज करने के विरोध में भड़ोली गांव के ग्रामीण झंडूता-शाहतलाई मार्ग पर धरन
- फोटो : BILASPUR
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई थाना के तहत भड़ोली कलंा के कस्बा भड़ोली में बीती रात को हुए झगडे को लेकर पुलिस के क्रॅास केस दर्ज करने और आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने गहरा रोष प्रकट करते हुए रविवार को झंडूता-शाहतलाई सड़क को 5:48 बजे से 6:15 बजे शाम तक बंद कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही घुमारवीं डीएसपी ने मौके पर आकर लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपियों को दो दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की पूरी छानबीन की जाएगी।
डीएसपी के आश्वासन के बाद लोगों ने यातायत को बहाल किया। पंचायत प्रधान रमेश धीमान ने बताया कि शनिवार को बल्हसीणा से चार-पांच युवक आए थे। उन्होंने शराब पीकर बाजार में हुडदंग मचा रखा था। जिसपर लोगों ने समझा बुझाकर उनको अपने घर चले जाने के लिए कहा। इस बीच वो घर चले गए। लेकिन रात 8 बजे वह 6-7 युवक भडोलियां बाजार में फिर आए और उनके डंडे, दराट आदि उनके हाथों में थे। उन्होने आते ही लोकमित्र केंद्र के मालिक के अविनाश के सिर पर डंडे से वार किया जिससे वो बेहोश हो गया। यह सब देखकर जब आस-पास के दुकानदार व अन्य इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने उन में से 2 युवकों को पकड़ लिया तथा पुलिस को इसकी सूचना दे दी तथा उन युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया कि इस बीच पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों गुटों पर क्रॅास केस दर्ज किया गया। भडोलियां के ग्रामीणों ने क्रॅास केस दर्ज करने के मामले में रोष प्रकट करते हुए रविवार शाम को आधा घंटा तक झंडूता-शाहतलाई सड़क के बीच बैठकर धरना दिया। इस बीच घुमारवीं डीएसपी मौके पर पहुंचे और उन्होने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि भडोलियां में शनिवार रात हुए झगड़े को लेकर रोष प्रकट करते ग्रामीणों ने चक्का जाम किया था। लेकिन उन्हें समझा कर यातायात बहाल करवा दिया गया है।