फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। आरोप है कि दोनों सगे भाइयों ने 21 अप्रैल को किशोरी को घर से अगवाकर एक सुनसान जगह पर कमरे में बंदी बनाकर रखा था। इसके साथ दोनों ने दुष्कर्म भी किया। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित शर्मा ने रविवार को पीड़ित किशोरी के घर व घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बरमाणा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग ने दो युवकों पर उसे अगवा करने और दस दिनों तक बंदी बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 21 अप्रैल को गांव के ही दो भाई जबरन उसे अपने साथ एक गांव की तरफ ले गए। वहां ले जाकर उन दोनों ने एक कमरे में बंद कर दिया। वहां दुष्कर्म करते रहे। दस दिन बाद किसी तरह से मौका पाकर वहां से जान बचाकर भागी। हालांकि अब जाकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बरमाणा थाना में भादंस की धारा 363, 366, 342, 376, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
उधर, रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने घटना स्थल का दौरा किया। इसके साथ ही किशोरी को बंदी बनाए गए जगह की जांच पड़ताल की।
नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मुख्य आरापियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं केस से संबंधित सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूरे मामले की जांच के बाद सभी तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अमित शर्मा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें