फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल पास खोल दिया शराब का ठेका, ग्रामीण भड़के

Fri, 09 Sep 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पंचायत सुन्हाणी में स्कूल के साथ शराब का ठेका खोलने से ग्रामीण और स्कूल प्रबंध समिति भड़क गई हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते इस शराब के ठेके को शिफ्ट नहीं किया गया तो लोगों को अपने स्तर पर इसे हटाना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने पंचायत से गुहार लगाई है कि ठेके को कहीं दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाए। ग्रामीणों में किशोरी लाल, माया देवी, ओंकार सिंह, विजय कुमार, कमलेश कुमार, छोटू राम, विष्णु राम, प्रवीण कुमार, अंजना कुमारी, रेखा देवी, मदन लाल, कमलेश देवी, ब्रहमी देवी, श्यामा शर्मा, राजेंद्र कुमार, विमला देवी, प्रेम लाल, कमलदेव, मनोरमा, रूप सिंह, संतोखा राम, श्रवण कुमार, अजय कुमार और दीना नाथ सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक पाठशाला सुन्हाणी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर शराब का ठेका खोल दिया गया है।

इसी ठेके के महज 30 मीटर की दूरी पर एक निजी स्कूल भी है। साथ ही शराब के ठेके से एक गांव के लिए रास्ता भी जाता है। शराब का ठेका खुलने से यहां शाम के समय शराबियों और उनकी गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों का रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। उन्होंने पंचायत को लिखित पत्र देकर उक्त ठेके को वहां से दूसरी जगह पर स्थानांतरित करने की मांग की है। कोट्स इस बारे में पंचायत के उपप्रधान राजेश महाजन का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। दूसरी जगह स्थान देखकर ग्रामीणों की समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें