फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिव बावड़ी से पेयजल आपूर्ति का ग्रामीणों ने किया विरोध

Mon, 02 Jun 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शिव बावड़ी से पानी की सीधी पाइपलाइन डालने का विरोध करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीणों की दो टूक,आस्था की प्रतीक बावड़ी से पाइपलाइन डालना गलत
विज्ञापन

मान्यता : मां गंगा का वास है यह बावड़ी, स्नान करने से मिलता है पुण्य
हर साल बावड़ी पर लगता है वैशाखी मेला, पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। कोठी गांव के ग्रामीणों ने शिव बावड़ी से सीधे पेयजल आपूर्ति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने कहा कि यह पवित्र बावड़ी आस्था का प्रतीक है। इसमें पानी का पाइप डालना धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ है। विभाग इस बावड़ी से जै श्रीदेवी गांव के लिए पानी की सप्लाई दे रहा है। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।
सुंदर सिंह, विजय कुमार, सुखराम, सुभाष चंद, तरसेम लाल, कर्म सिंह, छोटू राम, हरि सिंह, बुद्धि सिंह लंबरदार, शेर सिंह, सनी कुमार, रतनी देवी, लीला देवी और ग्राम सभा कोठी बच्छरेटू की सेवा सुधार समिति के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर इसका विरोध जताया और जल शक्ति विभाग से पाइप लाइन हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बच्छरेटू स्थित शिव मंदिर और उसकी बावड़ी सैकड़ों वर्ष से आस्था का केंद्र रही है। मान्यता है कि इस बावड़ी में मां गंगा का वास है और यहां स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हर वर्ष बैसाखी के दिन यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिव बावड़ी में जबसे पाइप लाइन डाली गई है, इसका जलस्तर चिंताजनक रूप से गिरा है। एक बार तो बावड़ी लगभग आधी खाली हो गई थी। 24 घंटे पानी खींचने से बावड़ी का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। सरकार से मांग की है कि शिव बावड़ी नौण में सीधी पेयजल पाइप लाइन न डाली जाए, बल्कि इसके ओवरफ्लो के लिए पेयजल टैंक का निर्माण करवाकर उस टैंक से पेयजल आपूर्ति की जाए, ताकि शिव बावड़ी के पानी में कोई कमी न आए और किसी की आस्था को ठेस न पहुंचे और पेयजल संकट भी हल हो सके। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस नेता विवेक कुमार से हस्तक्षेप कर पाइपलाइन हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
जल शक्ति विभाग उपमंडल कलोल के सहायक अभियंता इकबाल शेख ने बताया कि शिव बावड़ी से जय श्रीदेवी गांव को पेयजल आपूर्ति बीते कई वर्ष से हो रही है। ग्रामीणों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाएगा और समाधान पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें