फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से घायल महिला की डॉक्टरों को काटनी पड़ी बाजू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा थाना के तहत जब्बल पुल के पास एक अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल महिला को अपनी एक बाजू गंवानी पड़ गई। आईजीएमसी में उपचार के दौरान चिकित्सकों को उपचार के दौरान महिला की एक बाजू काटनी पड़ी है।
विज्ञापन

महिला के पति ने अब इस दुर्घटना को लेकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बरमाणा पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया है। इस मामले में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती घायल हो गया था। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव कोठी बताला डाकघर रानीकोटला जिला बिलासपुर निवासी किशोरी लाल ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
किशोरी लाल ने बताया कि एक अप्रैल को वह अपनी पत्नि कृष्णा देवी के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए आ रहे थे। जब्बल पुल के पास पहुंचने पर एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों स्कूटी सहित नीचे गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें मारकंड अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देकर उन्हें आईजीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आईजीएमसी में उपचार के दौरान चिकित्सकों को घायल कृष्णा देवी का बाजू काटना पड़ा। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर टक्कर मारने के आरोपी अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें