फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से वैक्सीनेशन सेंटर शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। रावमापा छात्र बिलासपुर में एक तरफ वैक्सीनेशन सेंटर और दूसरी तरफ बच्चों की कक्षाएं लगाए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। स्कूल परिसर से वैक्सीनेशन सेंटर को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर बच्चों पर ज्यादा असर करेगी। इसकी जानकारी होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल शुरू होने के बाद भी वैक्सीनेशन सेंटर को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया। मंगलवार को जब अमर उजाला की टीम ने स्कूल की ग्राउंड रिपोर्ट की तो पाया कि स्कूल के हाल में एक तरफ वैक्सीनेशन सेंटर चला है और दूसरी तरफ बच्चों की कक्षा चल रही है। चार अगस्त के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग और स्कूल प्रबंधन जागा। सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि वैक्सीनेशन सेंटर को प्राथमिक पाठशाला रौड़ा में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें