फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की अधिसूचना पर पुनर्विचार का किया आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मेसी अधिकारी संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि कार्मिक विभाग द्वारा अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने संबंधित जो अधिसूचना जारी की गई है उस पर पुनर्विचार करे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिसूचना के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में अनुबंध कर्मचारियों को दो साल की अनुबंध सेवा के उपरांत साल में सिर्फ एक बार 31 मार्च को ही नियमित किया जाएगा। पहले यह व्यवस्था साल में दो बार 31 मार्च और 30 सितंबर को की जाती थी। इस अधिसूचना से बहुत से अनुबंध कर्मचारी जिनकी नियुक्ति 1 अप्रैल के बाद की है, उन्हें पूरे एक साल की देरी से नियमित किया जाएगा। इसका मतलब उन्हें दो साल के स्थान पर करीब तीन साल के बाद नियमित किया जाएगा। इससे इन कर्मचारियों को बहुत अधिक वित्तीय और वरिष्ठता लाभ का नुकसान होगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस पर पुनर्विचार किया जाए। कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री इस अधिसूचना पर भी पुनर्विचार जरूर करेंगे और सभी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस अधिसूचना को वापस लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें