फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में अव्यवस्थित पार्किंग बनी बड़ी समस्या

Mon, 24 Nov 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में यातायात का दबाव। संवाद
विज्ञापन
येलो लाइन तो लगा दी, पर दिशा निर्देश भूल गई नगर परिषद
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत शहर में अव्यवस्थित पार्किंग समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद द्वारा शहर में येलो लाइन मार्किंग की गई थी। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि येलो लाइन लगाने के बाद नगर परिषद ने आगे की कार्रवाई करना ही भूल गई। न तो लोगों को बताया गया कि येलो लाइन के अंदर पार्किंग करनी है या उससे दूर, और न ही इसके लिए कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश या नियम बनाए गए।
नप घुमारवीं के तहत शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या अब लोगों के रोजमर्रा के जीवन में बड़ी बाधा बन रही है। पहले जहां केवल वीकेंड पर जाम लगने के मामले सामने आते थे, वहीं अब शहर में जाम लगना आम बात हो गई है। बढ़ते वाहन दबाव और पार्किंग व्यवस्था की कमी के चलते राहगीरों, दुकानदारों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अस्पष्ट व्यवस्था का परिणाम यह हुआ कि लोग अपनी सुविधा अनुसार गाड़ियों को जहां-तहां खड़ी कर रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति और भी विकराल रूप ले रही है। बढ़ती वाहनों की संख्या ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है। रोजाना हजारों वाहन शहर से गुजरते हैं, लेकिन इन पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन के पास पर्याप्त बल नहीं है। शहर में वर्तमान समय में केवल कुछ गिने-चुने पुलिसकर्मी ही यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जो दिन-रात मेहनत कर व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास करते हैं। लेकिन भारी वाहन दबाव और सीमित संसाधनों के कारण उनके प्रयास भी पर्याप्त साबित नहीं हो पा रहे हैं। इससे जहां जाम की समस्या बढ़ रही है, वहीं सड़क पार करने में बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूल के बच्चों को भारी कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि येलो लाइन लगाने का उद्देश्य तभी सफल होगा जब इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, उचित पार्किंग स्थल विकसित किए जाएं और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।
विज्ञापन


कोट

शहर में यातायात व्यवस्था बनाए जाने के लिए येलो लाइन लगाई जा चुकी है, लेकिन येलो लाइन के बाहर वाहन पार्किंग के लिए पेबर ब्लॉक लगाने का कार्य अभी जारी है, जिस कारण से व्यवस्था बनाने में कुछ समय लगेगा। कार्य पूरा होते ही व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी। तब तक लोगों से अपील है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें।

रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें