फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: क्रीमी लेयर के मुद्दे परर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
घुमारवीं में एसडीएम गौरव चौधरी को ज्ञापन सौंपते अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्षमोर्चा के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा क्रीमी लेयर पर दिए गए निर्णय को लेकर के संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को एसडीएम घुमारवीं के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन प्रेषित किया। इससे पहले अंबेडकर भवन घुमारवीं में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में संत शिरोमणि कबीर सुधार सभा, संत शिरोमणि नामदेव सभा, संत गुरु रविदास महासभा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सीता राम कौंडल की अगुवाई में सभी पदाधिकारी आंबेडकर भवन घुमारवीं में एकत्रित हुए और बाद में विरोध जताते हुए एसडीएम कार्यालय घुमारवीं पहुंचे जहां पर उन्होंने ज्ञापन प्रेषित किया। सीता राम कौंडल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा क्रीमी लेयर को लेकर दिए गया निर्णय चिंताजनक और भविष्य के लिए घातक है। उन्होंने इस निर्णय को अनुसूचित जातियों को आपस में बांटने का प्रयास करार दिया है। कौंडल ने बताया कि यह निर्णय समाज को बांटने का प्रयास है। इससे कुछ जातियों को लक्षित किया गया है जिससे आपस में ही बैर विरोध बढ़ने की संभावना प्रबल है। इस मौके पर ब्रह्म दास, विजय कालिया, दिलाराम, मंसा राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें