फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: केंद्रीय मंत्री ने किए शहीद अंकेश के माता-पिता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
- अनुराग ठाकुर बोले, शहीद अंकेश के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर उपमंडल घुमारवीं के सेऊ गांव में शहीद अंकेश भारद्वाज के घर पहुंचे। उन्होंने शहीद अंकेश भारद्वाज के पिता से मुलाकात की।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने शहीद अंकेश के माता-पिता को सम्मानित किया। अनुराग ठाकुर ने शहीद अंकेश के घर के आंगन में खड़े होकर कहा कि कुछ समय पहले इस आंगन में अंकेश भारद्वाज मौजूद रहता था। न जाने कितने नोजवानों ने अपना जीवन देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए न्यौछावर कर दिया है। इसे देश के वीरों की धरती कहा जाता है। उन्होंने कहा कि अटल की सरकार ने शहीदों के पार्थिव शरीर उनके घर तक पहुंचाने का फैसला लिया था। अंकेश को याद करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो मां अपने बेटे को खो देती है, उस मां की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है। वीरों को बंदन मिट्टी को नमन के तहत मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। छोटी सी आयु में देश सेवा के लिए के शहीद हुए अंकेश के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि धन्य है ये माता-पिता जिनका बेटा देश सेवा में शहीद हो गया है। ऐसे माता-पिता को वह कोटि-कोटि नमन करते हैं। शहीद अंकेश भारद्वाज के माता-पिता सहित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कलश में मिट्टी डालकर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने शहीद अंकेश की याद में बनाए गए संग्रहालय को भी देखा। इस अवसर पर शहीद अंकेश के पिता बांचा राम, माता कश्मीरा देवी, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा, मंडल के पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें