फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लढयानी और भराड़ी में अघोषित कटों से नहीं हो रहे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
वोल्टेज उतार-चढ़ाव से उपकरण हो रहे खराब
विज्ञापन

सूचना दिए बिना कट लगाने से लोग परेशान
बच्चों की यूनिफार्म प्रेस करने में आ रही दिक्कत
शिकायतों के बावजूद विभाग खामोश

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के लढयानी और भराड़ी में कई दिनों से बिजली के अघोषित कटों ने दिनचर्या अस्त-व्यस्त कर दी है। अचानक कटों के कारण लोगों को न सिर्फ असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि घरों में उपयोग होने वाले बिजली के उपकरण भी खराब हो रहे हैं।
लोगों का कहना है कि सुबह जब स्कूल जाने वाले बच्चों को तैयार करना होता है या दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को आवश्यक कार्य निपटाने होते हैं, तभी अकसर बिजली गुल हो जाती है। इससे रसोई के काम से लेकर मोबाइल चार्जिंग तक हर जरूरी कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं इलेक्ट्रिक आयरन, फ्रिज, टीवी, मोटर व अन्य उपकरण लगातार वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण खराब होने लगे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह अघोषित कट जारी रहे तो आने वाले दिनों में उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पंचायत उपप्रधान अजय शर्मा, अक्षय कुमार, प्यारो देवी, संजीव कुमार, संतोष, बीना, सावित्री देवी, आदविक, काव्या ने बताया कि विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की सूचना दिए बिना अचानक बिजली बंद कर दी जाती है। इससे बिजली पर निर्भर उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह बच्चों की यूनिफार्म प्रेस करने के समय अकसर बिजली गायब हो जाती है। इसके कारण उन्हें रोजाना देरी होती है और काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या के समाधान को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जब भी बिजली कट के बारे में बोर्ड से जानकारी लेनी चाही जाती है, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलता। लोगों को यह समझ ही नहीं आता कि आखिर समस्या क्या है, लाइन में खराबी, ओवरलोडिंग या फिर मेंटेनेंस से समस्या आ रही है। कई बार दो दिन में चार से पांच बार बिजली गुल हो जाती है। लोगों का कहना है कि अधिकारी यदि समय-समय पर सही जानकारी उपलब्ध करवा दें और कट लगाने से पहले सूचना साझा कर दें, तो परेशानी काफी कम हो सकती है। सहायक अभियंता पंकज ने कहा कि ग्रामीणों की जो भी समस्या होगी, उसका प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें