बिलासपुर में राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में गोल मारता खिलाड़ी।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर में राज्य स्तरीय 29वीं सीनियर पुरुष और महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के समापन पर वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। हैंडबाल प्रतियोगिता का पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला ऊना और बिलासपुर के बीच खेला गया। इसमें ऊना की टीम विजेता रही। जबकि बिलासपुर उपविजेता रहा। महिला वर्ग में मंडी विजेता और बिलासपुर उपविजेता रहा। विजेता और उपविजेता टीमों को खेल मंत्री ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किय।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन प्रतिभा के आधार पर किया जाए।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की ग्रांट इन एड 10 दिन में जारी कर दी जाएगी। खेल मंत्री ने लुहणू मैदान के नाले के चैनलाइजेशन के लिए 35 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। खेल मंत्री ने बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्माण के लिए दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने की भी बात कही। प्रशासन को जल्द भूमि चयन प्रक्रिया के आदेश दिए।
इस मौके पर सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर प्रदेश में खेलों के हब के लिए जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स हॉस्टल स्वीकृत करने से खेलों को और बढ़ावा मिलेगा। जिले को नई पहचान मिलेगी। इस मौके पर हैंडबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित सहायक आयुक्त सीधेश्वर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।