फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी के मामले में दो युवकों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
झंडूता पुलिस की ओर से पकड़े ऑनलाइन ठगी के आरोपी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। झंडूता थाना के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने झंडूता के एक व्यक्ति को नौकरी देने के झांसे में उसके खाते से 1 लाख 92 हजार की राशि निकाल ली थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने ऑनलाइन साइट बनाकर लक्की लाल को फार्मास्यूटिकल कंपनी में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। वहीं, उन्होंने लक्की को कहा कि नौकरी के लिए एक फॉर्म भरा जाएगा, जिसके लिए उसे अपने अकाउंट से 10 रुपये देने होंगे, वहीं उसके बाद लकी के फोन में एक ओटीपी आया। उसके बाद लक्की ने ओटीपी उनको दे दिया। वहीं उसके तुरंत बाद लकी के खाते से 1 लाख 92 हजार रुपये निकाल लिए गए। लक्की ने उसके बाद ऑनलाइन ठगी को लेकर मामला दर्ज करवाया।
वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह (23) गली नंबर 56 मकान 386/56 अंबिका एनक्लेव निहाल विहार फेस 2 नागलोई पश्चिम दिल्ली व इरफान(27) 1/25 निहाल विहार नागलोई पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें