फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से दो छात्र घायल, एक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर में बाइक की टक्कर से दो स्कूली छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने बाइक सवार युवकों की धुनाई कर दी। घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक को पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 3 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला डियारा के दो छात्र छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए स्कूल गेट से बाहर निकले तो बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया। लोगों ने युवकों की पिटाई कर दी। वहीं दोनों बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, जहां से एक बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें