फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अनियमितता बरतने पर दो निजी बसें जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-औचक निरीक्षण के दौरान हुई कार्रवाई, पांच वाहनों से वसूला जुर्माना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। परिवहन विभाग की ओर से औचक निरीक्षण के दौरान दो निजी बसों को जब्त किया गया। विभाग ने अनियमितता बरतने के लिए पांच वाहनों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

बस संचालकों की लगातार मिल रही शिकायतों पर परिवहन विभाग बिलासपुर ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए घुमारवीं और बिलासपुर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल स्वयं मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान करीब 30 बसों के कागज भी जांचे गए और अनियमितता बरतने के लिए दो बसों को जब्त और पांच वाहनों से जुर्माना वसूला गया। घुमारवीं में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने जिला बिलासपुर में निजी बसों सहित अन्य बड़े वाहनों की जांच की। बता दें कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर कार्यालय में काफी समय से लगातार निजी बसों को बिना जरूरी कागजात तथा इंश्योरेंस के चलाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद परिवहन अधिकारी द्वारा बसों की जांच की गई। टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई की। उधर, आरटीओ बिलासपुर राजेश कौशल ने बताया कि टीम द्वारा की गई कार्रवाई में वाहनों की जांच की। इसमें निजी बसें व बड़े वाहन शामिल रहे। इनमें से अनियमितताएं पाए जाने पर पांच वाहनों के चालान काटे गए, जबकि एक निजी बस को घुमारवीं में और एक निजी बस को बिलासपुर में जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें