फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुमारवीं अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए बनेंगे 21 क्वाटर

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं के चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए आवासों का निर्माण किया जाएगा। घुमारवीं नगर परिषद के टिक्करी वार्ड में आवास निर्माण के लिए जगह चयनित की गई है।
विज्ञापन

प्रस्तावित योजना के अनुसार टिक्करी में दो बहुमंजिला भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों में चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए 21 आवासीय क्वार्टर बनाए जाएंगे। एक क्वार्टर बीएमओ, आठ क्वार्टर चिकित्सकों और 12 क्वार्टर कर्मचारियों के लिए होंगे। इनके निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमे दस लाख रुपये का बजट विभाग के पास आ चुका है। जमीन संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
वर्तमान में चिकित्सकों और कर्मचारियों को किराए पर मकान लेकर रहना पड़ रहा है। हालांकि चिकित्सकों और कर्मचारियों के अस्पताल परिसर में आवास थे, लेकिन पुराने और जर्जर होने बाद उन्हें गिरा दिया गया था। उस जगह पर अब आईपीडी भवन और ओपीडी के भवन बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बीएमओ घुमारवीं अभिनीत शर्मा ने कहा कि क्वार्टरों के निर्माण के लिए पहली किस्त के तौर दस लाख रुपये मिल गए हैं। चयनित भूमि विभाग के नाम होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
उधर, एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने कहा कि चिकित्सकों के क्वार्टर के निर्माण के लिए टिक्करी वार्ड में कोर्ट के साथ ही जमीन चिह्नित की गई हैं। कुछ औपचारिकताएं शेष रह गई है। वह पूरी होते ही संबंधित विभाग के नाम जमीन करवा दी जाएगी। संवाद
0
कोट्स
घुमारवीं अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों के क्वाटर निर्माण का मामला ध्यान में है। बजट का प्रावधान हो गया है। पहली किस्त के तौर पर दस लाख रुपये आ गए हैं। जमीन शीघ्र उपलब्ध करवाने के आदेश स्थानीय प्रशासन को दिए गए हैं।
विज्ञापन

राजेंद्र गर्ग, खाद्य आपूर्ति मंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें