फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से कोटधार की दो पंचायतों में दो गोशाला, एक रिहायशी मकान ढहा

विज्ञापन
बारिश के कारण बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र में संपर्क सड़क मार्ग पर गिरा मलवा। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। जिले में सोमवार रात को हुई मुसलाधार बारिश से कोटधार की अलग-अलग पंचायतों में दो गोशालाएं और एक रिहायशी मकान ढह गया। एक मुख्य सड़क भी बंद हो गई। नायब तहसीलदार कलोल बालक राम ने सभी हलका पटवारियों को आदेश दे दिए हैं कि बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट शीघ्र दें ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।
विज्ञापन

मंगलवार को मूूसलाधार बारिश से सनीहरा पंचायत के गांव गंगलोह की निवासी रतनी देवी पत्नी निक्का राम का दो कमरों का रिहायशी मकान ढह गया। इस कारण करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। वहीं ग्राम पंचायत डूडियां के झूंझणू में मंगलवार सुबह छह बजे ढांक से ल्हासा गिरने के कारण सोहन लाल पुत्र धनीराम की गोशाला गिर गई। गोशाला के अंदर पशुओं को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला, लेकिन एक बकरी की मौत हो गई। वहीं इस गांव के समशेर सिंह की गोशाला भी गिर गई। सनीहरा-बुहाड़ सड़क पर ल्हासा गिरने से आवाजाही बाधित हो गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गोशाला गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी तलाई कर्म चंद ठाकुर और डूडियां पंचायत प्रधान कुशमलता शर्मा मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पंचायत प्रधान कुशमलता शर्मा ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। नायब तहसीलदार कलोल बालक राम ने पुष्टि की है। कहा कि सभी हलका पटवारियों को आदेश दे दिए गए हैं कि बारिश के कारण हुए नुकसान की रिपोर्ट शीघ्र कार्यालय में दें ताकि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें