बरठीं के लखेतर गाँव में गोशाला में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।संवाद
- फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। घुमारवीं की कपाहड़ा पंचायत के लखेतर गांव के दो सगे भाइयों रोशन लाल और रत्तन लाल की दो गोशालाएं आग की भेंट चढ़ गई हैं। अंदर बंधे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक भैंस आग की चपेट में आने से झुलस गई।
इसके अलावा गोशाला में पशुओं के लिए रखा घास, आटा चक्की और दो सिलिंडर जल गए। पीड़ित परिवारों को तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग को काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ स्वाह हो चुका था। पीड़ितों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। हलका पटवारी हिम्मर शुभम ने बताया की नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही पीड़ित परिवारों को उचित सहायता राशि प्रशासन की ओर से दे दी जाएगी।