फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। थाना बरमाणा के अंतर्गत बुधवार देर सायं मलोखर में दो युवकों से 34.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बरमाणा की टीम गश्त कर रही थी। जब मलोखर में पहुंची तो एक गाड़ी में सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने जब तलाशी ली तो चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने विकास कुमार (27) निवासी बलग का घाट व शशि (19) निवासी डिब हवाणी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें