फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को मंदिर के ताले तोडने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं के मसौर गांव में शुक्रवार आधी रात को ठाई माता मंदिर के दान पात्र के ताले तोड़ने के मामले में पुलिस ने शनिवार सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अभी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों के खिलाफ घुमारवीं थाना में भादंसं की धारा 457,380,511,34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ठाई माता मंदिर नजद मसौर में शुक्रवार रात 2:30 बजे मंदिर के ताले तोड़ने की सूचना थाना घुमारवीं में अरविंद कुमार की ओर से दूरभाष से दी गई। इस सूचना पर एक पुलिस दल थाना प्रभारी घुमारवीं के नेतृत्व में मौके के लिए रवाना हुआ था। घटना स्थल में पहुंचकर पता चला कि इस घटना में तीन लोग शामिल हैं।
ग्रामीणों के सहयोग से दो लोगों को, जो मंदिर का गेट खोल कर मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़ने में शामिल थे को मंदिर से कुछ दूरी पर काबू किया गया। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ की। एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने बताया कि आरोपियों की पहचान अजय कुमार गांव लगट, बरमाणा और ओम कालिया गांव बरड़ी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पूछताछ पर इन दोनों ने बताया कि इनके साथ जो तीसरा व्यक्ति था, वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है। भागे गए व्यक्ति का नाम नवजोत सिंह है और वह गांव मसौर का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्हें नवजोत सिंह ने घटना को अंजाम देने के लिए मसौर बुलाया था। घटना में शामिल तीनों व्यक्तियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें