फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरठीं में लगा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए उपचार शिविर

Fri, 30 Jan 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बरठीं में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आयोजित उपचार शिविर में सुंदरनगर से आए विशेषज्ञों की
विज्ञापन
सुंदरनगर से आए विशेषज्ञों की टीम ने बच्चों की गहन जांच की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। ओल्ड जवाहर नवोदय विद्यालय, बरठीं में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक दिवसीय उपचार शिविर लगाया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं सुरेश कुमार ने की। शिविर का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें उपयुक्त उपचार, सहायक उपकरण और मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

शिविर में कृत्रिम अंग निर्माण निगम, सुंदरनगर से आए विशेषज्ञों की टीम ने बच्चों की गहन जांच की। इस दौरान बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपचार संबंधी परामर्श दिया गया और सहायक उपकरणों की जरूरत का आकलन किया गया। विशेषज्ञों ने अभिभावकों और शिक्षकों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सामान्य शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान और सही मार्गदर्शन से ऐसे बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा में सफलतापूर्वक शामिल किया जा सकता है। शिविर के समापन अवसर पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी झंडूता डाइट जुखाला प्रेम लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर समन्वयक समेकित शिक्षा जुखाला संजय सम्मा, सुनील कुमार, श्याम लेखा सहायक, गंगा देवी (विशेष शिक्षक) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सहित सभी वक्ताओं ने इस प्रकार के शिविरों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शैक्षिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि प्रत्येक बच्चे को समान अवसर और बेहतर भविष्य मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें