फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में रोपवे ट्रॉली में फंसे 2 श्रद्धालुओं को निकाला सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंदिर परिसर में आयोजित की गई भूकंप और अग्नि आपदा मॉकड्रिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्यव्यापी जन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिलासपुर की ओर से श्री नयनादेवी रोपवे, मंदिर परिसर में भूकंप और अग्नि आपदा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मॉकड्रिल के दौरान रोपवे ट्रॉली में फंसे 2 श्रद्धालुओं को 14वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र नालागढ़ के जवानों ने बचाया। साथ ही आपदा के दौरान घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आपदा के दौरान घायल 7 लोगों में से 4 को प्रारंभिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि तीन लोगों को अस्पताल भेजा गया। मॉकड्रिल के तहत विभिन्न विभागों के 72 अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों ने भाग लिया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक रितेश ने बताया कि मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय किए जाने वाले कार्यों का अभ्यास और लोगों में जागरूकता प्रदान करना है। इस दौरान आईटी समन्वयक चंदन, सुनील, खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के डॉक्टर राज बंसल, डॉक्टर नीलम, गृह रक्षक 5वीं वाहिनी बिलासपुर के वाहिनी के प्रशासनिक अधिकारी, एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर रूप शरण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें