फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भराड़ी थाने के पास हुई लाखों की चोरी से व्यापारियों में रोष

Mon, 05 Jan 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
डीएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए शिव शक्ति व्यापार मंडल भराड़ी। स्रोत: व्यापार मंडल।
विज्ञापन
डीएसपी घुमारवीं को व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 31 दिसंबर की रात को पुलिस थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर हुई इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर शिव शक्ति व्यापार मंडल भराड़ी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रधान पृथी चंद की अगुवाई में पहुंचे पदाधिकारियों ने पुलिस को बताया कि व्यवसायी कामराज के स्टोर से अज्ञात चोरों ने करीब दो लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी हुए सामान में भारी मात्रा में स्क्रैप और नया इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल था। हैरानी जताते हुए कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में सामान बिना किसी वाहन के ले जाना मुमकिन नहीं है, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो उस वाहन का पता लगा पाई है और न ही सामान की कोई बरामदगी हुई है। थाने के इतने करीब चोरी होने से चोरों के बुलंद हौसलों का साफ पता चलता है, जिससे अब अन्य दुकानदारों में भी डर का माहौल है। मुलाकात के दौरान व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन के समक्ष मांग की कि चोरी हुए सामान और चोरों का तुरंत पता लगाया जाए। कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई जाए। बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों की बिना पंजीकरण मौजूदगी पर चिंता जताते हुए उनका अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करने की मांग की गई, ताकि किसी भी वारदात के बाद उनकी पहचान हो सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि पुलिस टीम चोरी के मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए गश्त तेज की जाएगी और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें