फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल में मिलेगी नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई की सुविधा

Mon, 05 Jan 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं अस्पताल में तैयार किया जा रही है  नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई। संवाद
विज्ञापन
एनआईसीयू के लिए अलग वार्ड का निर्माण कार्य शुरू, जल्द होगा पूरा
विज्ञापन

समय से पहले जन्मे, गंभीर रूप से बीमार नवजातों को मिलेगा उन्नत इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में शीघ्र ही नवजात गहन चिकित्सा इकाई एनआईसीयू की शुरुआत होने जा रही है। इसके शुरू होने से समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले और विभिन्न जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे नवजात शिशुओं को अब बेहतर और उन्नत उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा।
नवजात गहन चिकित्सा इकाई के शुरू होने से ऐसे नवजात शिशु जिन्हें जन्म के तुरंत बाद विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, उन्हें अब इलाज के लिए बिलासपुर, हमीरपुर या अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर नहीं करना पड़ेगा। इससे जहां शिशुओं को समय पर उपचार मिलेगा। इसके अलावा अभिभावकों को आर्थिक बोझ और मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस यूनिट में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। नवजातों के शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए आधुनिक इनक्यूबेटर लगाए जाएंगे। इससे समय से पहले जन्मे बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। सांस लेने में दिक्कत होने पर वेंटिलेटर और सी पैप जैसी सुविधाओं के माध्यम से शिशुओं को आवश्यक श्वसन सहायता प्रदान की जाएगी। मल्टी पैरामीटर मॉनिटर के जरिए बच्चों की ऑक्सीजन मात्रा, दिल की धड़कन और अन्य जरूरी स्वास्थ्य संकेतों पर लगातार नजर रखी जाएगी। एनआईसीयू में पीलिया, सांस संबंधी समस्याएं, संक्रमण, जन्म के दौरान आई जटिलताएं और शुगर, कैल्शियम या सोडियम के स्तर में असंतुलन जैसी समस्याओं से पीड़ित नवजातों को विशेष चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यहां प्रशिक्षित बाल रोग विशेषज्ञों और अनुभवी नर्सिंग स्टाफ की टीम 24 घंटे शिशुओं की देखभाल में तैनात रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपचार संभव हो सके। सिविल अस्पताल घुमारवीं में एनआईसीयू की स्थापना से क्षेत्र में नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को अपने ही अस्पताल में उन्नत नवजात चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सिविल अस्पताल घुमारवीं में शीघ्र ही नवजात गहन चिकित्सा इकाई शुरू की जा रही है। इसके लिए एक अलग से वार्ड तैयार किया जा रहा है। इस सुविधा से समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले और बीमार नवजातों को वेंटिलेटर, इनक्यूबेटर और मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगा। - अनुपम शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें