बिलासपुर। टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच ने जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का मुद्दा जोरशोर से उठाया है। मंच ने एक सप्ताह में अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग करते हुए कार्यवाही न होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) का घेराव करने की चेतावनी दी है।
मंच के राष्ट्रीय संयोजक रजनीश शर्मा ने इस मामले में कहा कि जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर खराब पड़े वाटर कूलर हटाए जाएं और वहां अच्छी गुणवत्ता और बड़ी कैपेसिटी के वाटर कूलर सही जगह में स्थापित किए जाएं। कैंटीन की बंद की गई सुविधा को बहाल किया जाए।
कहा कि कैंटीन को दूसरी जगह शिफ्ट करने के बाद तीमारदारों को समय पर खाना नहीं मिल रहा है। तीमारदारों के लिए वातानुकूलित प्रतिक्षालय की व्यवस्था की जाए। अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती की जाए।
उन्होंने कहा कि अस्पताल के अंदर बने शौचालय का निरीक्षण कर तुरंत प्रभाव से उनकी स्वच्छता और खराब पड़े उपकरणों को बदलने के लिए कदम उठाएं जाएं।