फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ पडने के बाद बहादरपुर धार पहुंचे पर्यटक

विज्ञापन
बिलासपुर की सबसे ऊंची बहादुरपुर धार में बर्फ का आंनद लेने पंहुचे प्रयटक। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले की सबसे ऊंची बहादरपुर धार पर बर्फ पड़ने के बाद पर्यटक उमड़ना शुरू हो गए हैं। शनिवार को मौसम साफ होने पर पर्यटक बहादरपुर में बर्फ का आनंद लेते नजर आए। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष बहादरपुर धार पर ज्यादा बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

बहादरपुर धार पर पड़ने वाली बर्फ ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाती है। इसके चलते पर्यटक बर्फ पड़ने के तुरंत बाद ही यहां पहुंच जाते हैं। बर्फ पडने के बाद बहादरपुर धार ने सफेद चादर ओढ़ ली है जो उसकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें