फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन के निर्माण लगा टिपर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। निर्माणाधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मिट्टी की ढुलाई कर रहा टिपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम मंडी भराड़ी गांव के पास फोरलेन निर्माण कर रही गाबर कंस्ट्रकशन कंपनी का मिट्टी से भरा टिपर सड़क से करीब 20 फीट नीचे गिर गया।
मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारियों और मजदूरों ने टिपर से घायल चालक को निकाला। उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की पहचान नरेंद्र सिंह (30) पुत्र दया राम निवासी गांव पारली कलां जिला दोसा राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कंपनी के साइट इंजीनियर आमीर खान के बयान पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें