फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 2017 में बनकर तैयार होगी टिहरा टनल

Sun, 10 Jul 2016 12:17 AM IST
रितेश गुलेरिया/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
tihira tunnal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब नौ माह बाद टिहरा टनल से हिरदाराम का शव निकालने के बाद अब टनल का निर्माण कार्य दो माह बाद दोबारा शुरू हो पाएगा ऐसे में नवंबर 2016 में बनने वाली 1250 मीटर लंबी टनल एक साल बाद नवंबर 2017 में पूरी होगी।
विज्ञापन


किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के लिए टिहरा से बडोल तक सुरंग बनाई जा रही है। इसका बजट 82 करोड़ आंका गया है, लेकिन टनल धंसने के बाद इस कार्य को पूरा करने में करीब एक साल की देरी होना तय है।

कंपनी ने टनल का ट्रैक बदलने की जगह पुराने ट्रैक से निर्माण कार्य करने का फैसला लिया है। जहां टनल धंसी थी, उसके करीब 45 मीटर खुदाई के बाद हिरदाराम का शव निकाला गया।
विज्ञापन


इसके बाद अभी भी 17 मीटर की खुदाई शेष है। इधर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि अभी मलबा हटाने में दो माह और लगेंगे। इसके बाद टनल का निर्माण कार्य टिहरा की ओर से शुरू किया जाएगा।

हिरदाराम तक पहुंचने को लगे 30 करोड़
कंपनी का दावा है कि हादसे के बाद हिरदाराम तक पहुंचने के लिए कंपनी को 25 से 30 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। इसके लिए धंसी हुई टनल से पूरी मिट्टी निकालनी पड़ी है। उन्होंने बताया कि बड़ोल से टनल का निर्माण करीब 190 मीटर से अधिक हो चुका है। टिहरा से हादसे के वक्त 14 सितंबर 2015 से पहले 279 मीटर का निर्माण हो चुका था।
   --
पहले पहाड़ी को बनाया गया मजबूत
रेस्क्यू ऑपरेशन से पहले पहाड़ी को मजबूत बनाया गया, ताकि धंसी हुई टनल से आसानी से मिट्टी हटाई जा सके। इसके लिए पहाड़ी के ऊपर से ग्राउंटिंग की गई और 500 मीटर ड्रिल की गईं।  

अभी दो माह लगेंगे काम शुरू करने में
टिहरा से दोबारा काम शुरू होने के लिए दो माह का समय लगेगा। जहां टनल धंसी थी, उसके आगे अभी 43 मीटर मिट्टी हटाई गई है। 17 मीटर शेष रह गया है। इसमें दो माह का समय और लगेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें