फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: धर्मशाला- कुल्लू के ध्यानार्थ दो मामलों में 36.8 ग्राम चिट्टे के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-दो आरोपियों को अदालत ने तीन दिन की रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

- विशेष टीम और बरमाणा पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस ने दो मामलों में कुल 36.8 ग्राम चिट्टा के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। विशेष टीम की ओर से पकड़े गए दो आरोपियों को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। बरमाणा पुलिस को ओर से पकड़े गए आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार विशेष दल ने मंगलवार रात को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की टनल नंबर-1 के पास नाकाबंदी की थी। इसी बीच एक टैक्सी नंबर कार को रोका गया। उसमें दो युवक सवार थे। शक पर कार की तलाशी ली गई तो परिचालक साइड के दरवाजे में बने खाने में कपड़े का एक थैला बरामद हुआ। थैले की जांच की गई तो 25.8 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपियों की पहचान अमित निवासी गांव पतलीकूल तहसील मनाली जिला कुल्लू और राकेश कुमार निवासी गांव सिंसा डाकघर हयात्न तहसील मनाली जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में बरमाणा पुलिस ने अलसू पुल के पास नाकाबंदी की थी। इस बीच मनाली की ओर जा रही पंजाब रोडवेज की बस को रोका गया। बस में सवार एक व्यक्ति घबरा गया और जेब से कोई चीज निकाल कर सीट के नीचे फेंक दी। लेकिन व्यक्ति की गतिविधि पुलिस ने देख ली। सीट के नीचे फेंकी पुड़िया को उठाया गया, उसमें 11 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी की पहचान जोगिंद्र सिंह गांव फागला तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। मामलों की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें