मंगरोट के शौचालय में फैली गंदगी, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिमला-धर्मशाला हाईवे पर मंगरोट में बनाए गए सार्वजनिक शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने से गंदगी फैली हुई है। शौचालय को दिए पानी के कनेक्शन की पाइप लंबे समय से टूटी हुई है। स्थानीय निवासी राजनकांत ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी की है।
शौचालय में पानी नहीं होने से हाईवे से गुजरने वाले लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। साथ ही इसकी बदबू से स्थानीय लोग भी परेशान है। राजनकांत ने बताया कि माकड़ी मारकंड पंचायत ने हाईवे किनारे इस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया है। करीब तीन सप्ताह से इस सार्वजनिक शौचालय की पानी की पाइप को अज्ञात वाहन ने तोड़ दिया है। पानी की टंकी खाली पड़ी है। टंकी में आने वाला पानी सड़क पर बह रहा है। संबंधित विभाग से इसकी मरम्मत के लिए काफी बार गुहार लगाई जा चुकी है। अब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 पर भी दर्ज करवाई गई है। विभाग में मांग उठाई है कि पाइप की मरम्मत की जाए। ताकि हाईवे से गुजर रहे लोग इस शौचालय का उपयोग कर सके।