फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामन के साथ पकड़े दो आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला क्षेत्र में रविवार को लोगों ने चोरी के सामान के साथ दो युवकों को पकड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी का सामान बरामद करके मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि जेसीबी मशीनें एक किसान के खेत में काम करने के लिए लगाई थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक खेत में काम करने के बाद नाश्ता करने के लिए घर चले गए। करीब एक घंटे बाद जब मशीन के पास पहुंचे तो देखा कि दोनों मशीनों की बैटरी गायब हैं। उन्होंनेे एक जीप को खेत की तरफ से जाते हुए देखा, जिस पर शक हुआ। उन्होंने जब इस जीप को आगे जाकर रोका तो चालक जीप को भगाने लगा। जीप को रोककर तलाशी ली तो दोनों जेसीबी मशीन की बैटरियां बरामद हुईं। डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें