फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एक ही कमरे से चल रहा तहसीलदार और नायब तहसीलदार का कार्य

Mon, 28 Jul 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
तहसील कार्यालय झंडूता। संवाद
विज्ञापन
झंडूता में तहसील कार्यालय में राजस्व कार्य हो रहे प्रभावित
विज्ञापन

लोगों ने अलग-अलग कमरों के निर्माण की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। तहसील कार्यालय झंडूता के तहसीलदार और नायब तहसीलदार एक ही कमरे में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों को एक ही कमरे में कार्य करना पड़ता है। इससे जहां अधिकारियों को परेशानी झेलनी पड़ती हैं, वहीं राजस्व से संबंधित कार्य कराने के लिए भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में दोनों अधिकारियों का एक ही कमरा और चैंबर की व्यवस्था है। झंडूता में मिनी सचिवालय के निर्माण कार्य की प्रक्रिया उपमंडल अधिकारी नागरिक का कार्यालय खुला है, तब से लेकर वर्तमान समय में तहसीलदार और नायब तहसीलदार एक ही कमरे में कार्य कर रहे हैं। हालांकि दोनों अधिकारियों के लिए अलग-अलग भवन की व्यवस्था थी। तहसील में कमरों की कमी भी चल रही है। ऐसे में अधिकारियों और कार्यालय कर्मचारियों के साथ जनता भी परेशानी झेल रही हैं। भवन की कमी होने के साथ कर्मचारियों के लिए कमरों की कमी भी चल रही है। झंडूता नंबरदार जन कल्याण संघ के अध्यक्ष सूबेदार श्याम सिंह परमार, सतपाल सिंह, आशा राम, धर्म सिंह, इंद्र सिंह, प्यार सिंह, दिनेश कुमार, रत्न सिंह, बलवीर सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और सरकार से झंडूता में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के लिए अलग कमरों की व्यवस्था करने की मांग की है। एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने कहा कि झंडूता में एक ही छत के नीचे सभी विभागों के कार्यालयों के लिए मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए प्रक्रिया जारी है। बहुत जल्द यह कार्य पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें