फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लुहणू खेल मैदान के सिंथेटिक ट्रैक का डंगा गिरा, उपायुक्त ने लिया जायजा

Mon, 12 Jan 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
लुहणू खेल मैदान का निरीक्षण करते उपायुक्त। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
झील में जलस्तर बढ़ने से हुआ नुकसान, जल्द मरम्मत के निर्देश
विज्ञापन

डंगा गिरने से सिंथेटिक ट्रैक की संरचना को पहुंचा गंभीर नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग तथा नगर परिषद के अधिकारियों के साथ लुहणू खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला ग्राउंड से सटे सिंथेटिक ट्रैक की स्थिति का जायजा लिया, जहां गोविंद सागर झील के जलस्तर में वृद्धि के कारण ट्रैक का अधिकांश डंगा गिर गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डंगा गिरने से सिंथेटिक ट्रैक की संरचना को गंभीर नुकसान पहुंचा है। मौके पर हिमुडा बोर्ड के निदेशक मंडल के सदस्य जितेंद्र चंदेल भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपायुक्त ने सिंथेटिक ट्रैक के बाहर बंद पड़े नाले का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को नाले को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या से बचा जा सके और दोबारा नुकसान न हो। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक बजट प्राक्कलन तैयार करने को कहा, जिससे मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े कार्यों को जल्द शुरू किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेल अधोसंरचना और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि खिलाड़ियों और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें