फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं महाविद्यालय में प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने किया सुविधाओं का निरीक्षण

Thu, 09 Oct 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से गठित 10 सदस्यीय
विज्ञापन
शिक्षा के स्तर को बढ़ाने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय ने घुमारवीं कॉलेज देखीं मूलभूत सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से गठित दस सदस्यीय निरीक्षण दल ने महाविद्यालय का दौरा किया। टीम ने महाविद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया, जिसमें कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और क्लासरूम शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारी प्रो. विजय कुमार ने शिक्षकों के साथ बैठक में कहा कि शिक्षक के नाते हमारा दायित्व है कि हम शिक्षा के स्तर को और ऊंचा करें। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, वेदों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए इस नीति को विकसित भारत में लागू करने के महत्व को रेखांकित किया। उनका कहना था कि इसके लिए शिक्षकों के योगदान के साथ-साथ स्थानीय लोगों और प्रशासन का सहयोग भी आवश्यक है। टीम में प्रो. विजय कुमार, डॉ. हिमांशु परमार, डॉ. संदीप चौहान, प्रो. खेमचंद, प्रो. जवाहर ठाकुर, डॉ. विनीत कमल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विकास सिंह, डॉ. विकुल कुमार, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. संजय कुमार और डॉ. राजेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. खेमचंद ने कहा कि एआई के दौर में शिक्षक खुद को तैयार करें और विद्यार्थियों को भी एआई और नवीन तकनीकों से अवगत करवाएं। टीम ने शिक्षकों और गैर-शिक्षकों के सुझाव और समस्याओं को सुना और उनके समाधान पर चर्चा की। इस दौरान प्रो. विनोद, प्रो. शक्ति, प्रो. पुष्पेंद्र और प्रो. अवनीश ने अपने विचार रखे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने आभार जताया और सुझाव भी टीम के समक्ष रखे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य, अधीक्षक राकेश, संपूर्ण शिक्षण और गैर शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें