फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घवांडल से श्री नयना देवी मंदिर सड़क पांच मीटर होगी चौड़ी

विज्ञापन
घवांडल-श्री नयना देवी जी टेंपल रोड पर चल रहा कार्य। संवाद
विज्ञापन
2.2 किलोमीटर मार्ग की 2.75 करोड़ से बदलेगी सूरत, फुटपाथ और सुरक्षा रेलिंग भी बनेगी
विज्ञापन


मंदिर न्यास के सहयोग से पीडब्ल्यूडी करवा रहा निर्माण

तरुणेश शर्मा

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को जल्द बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा मिलने जा रही है। घवांडल-श्री नयना देवी टेंपल मार्ग का करीब 2.75 करोड़ रुपये की लागत से विस्तारीकरण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का खर्च मंदिर न्यास वहन कर रहा है, जबकि निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है।

करीब 2.2 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को पहले की तुलना में अधिक चौड़ा और सुरक्षित बनाया जा रहा है। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई 3 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 5 मीटर किया जा रहा है। इसके साथ ही पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए 5 फीट चौड़ा फुटपाथ बनाया जाएगा। सड़क के किनारे सुरक्षा रेलिंग भी लगाई जाएगी, ताकि पहाड़ी क्षेत्र में पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित हो सके। श्री नयना देवी मंदिर देशभर के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां पूरे वर्ष श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। विशेषकर चैत्र और शारदीय नवरात्र मेलों, नववर्ष, सप्ताहांत और अन्य धार्मिक अवसरों पर हजारों श्रद्धालु इस मार्ग से होकर मंदिर पहुंचते हैं। सड़क संकरी होने के कारण कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और पैदल श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और जाम की समस्या में भी काफी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


परियोजना के तहत सड़क की मजबूती पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फुटपाथ बनने से श्रद्धालुओं को वाहनों के बीच चलने की मजबूरी नहीं रहेगी, जबकि रेलिंग लगने से दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित सभी श्रद्धालुओं की यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी। मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इस सड़क के चौड़ीकरण को महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के माध्यम से निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद न केवल श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों और क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब परियोजना पूरी होने के बाद मंदिर तक पहुंचना अधिक आसान, सुरक्षित और सुगम होगा, जिससे शक्तिपीठ आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा का अनुभव भी बेहतर बनेगा। संवाद
विज्ञापन


कोट

घवांडल-श्री नयना देवी टेंपल मार्ग का विस्तारीकरण किया जा रहा है। पहले सड़क की चौड़ाई 3 मीटर थी, जिसे बढ़ाकर 5 मीटर किया जा रहा है। इसके साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 5 फीट चौड़ा फुटपाथ और सुरक्षा रेलिंग भी बनाई जा रही है। परियोजना पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

-अच्छर सिंह चौहान, सहायक अभियंता, लोक निर्माण,विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें