फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लोक निर्माण विभाग को सौंपा वॉलीबाल मैदान की लेवलिंग कराने का जिम्मा

Fri, 29 Nov 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एडीसी डॉक्टर निधि पटेल व उपस्थित अन्य । स
विज्ञापन
-बिलासपुर में आयोजित होगी पहली राज्य स्तरीय पटवारी-कानूनगो खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

-एडीसी ने प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों को दिए दिशा निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पहली राज्य स्तरीय पटवारी-कानूनगो (मुहाल एवं बंदोबस्त) राजस्व अशंकालीन कर्मचारी महिला एवं पुरुषों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 3 से 5 दिसंबर तक बिलासपुर में होगी। प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बचत भवन में एडीसी डॉक्टर निधि पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में सभी जिलों के पटवारी एवं कानूनगो भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश के राजस्व विभाग के कर्मचारियों को खेलों के प्रति प्रेरित करना, उनके बीच सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना है। बैठक में खिलाड़ियों के ठहरने, मैदान की तैयारी, खेल संचालन में अंपायरों की व्यवस्था, अस्थायी बुनियादी सुविधाओं का प्रबंध, कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार, उद्घोषकों की व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। लोक निर्माण विभाग को वॉलीबाल मैदान की लेवलिंग कराने, जल शक्ति विभाग को सुचारू पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सा सुविधा ,विद्युत विभाग को अस्थायी विद्युत आपूर्ति, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को पूरी सफाई व्यवस्था उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला भाषा अधिकारी, खेल अधिकारी, शिक्षा विभाग को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम अभिषेक गर्ग, सहायक आयुक्त नरेंद्र कुमार अहलूवालिया के अतिरिक्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें