- 18 से 60 साल की 150 महिलाओं ने भरे फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। प्रदेश सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये मासिक पेंशन के लिए विधानसभा झंडूता की महिलाओं के फॉर्म भरने की शुरुआत बरठीं से कर दी है।
बरठीं पंचायत प्रधान कुलदीप धीमान और उप प्रधान राकेश मेहता ने बताया कि 18 साल से 60 साल की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। जब से कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में आई है तब से लगातार प्रदेश का विकास हो रहा है। चरणबद्ध तरीके से सभी गारंटियों को पूरा किया जा रहा है। इसी चरण में विधानसभा क्षेत्र झंडूता की महिलाओं को 1500 देने के लिए बरठीं से आगाज कर दिया गया है। सोमवार को इस योजना का शुभारंभ करते हुए लगभग 150 महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवाया है। उन्होंने आशा जाहिर की कि बहुत जल्द महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन मिलने शुरू हो जाएगी। चालू साल में 5 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये सरकार की ओर से दिया जाएगा। उन्होंने पात्र महिलाओं को 1500 का लाभ पाने के लिए एक फॉर्म भरने के लिए कहा है।