फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रधान के घर की बिजली नहीं जोड़ी तो चक्का जाम करेगा पंचायत संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह तक बिजली बहाल करने का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत कपाहड़ा के प्रधान विनय कुमार शर्मा के घर की बिजली काटने का मामला तूल पकड़ने लगा है। ग्राम पंचायत संघ विकास खंड घुमारवीं ने चेतावनी दी है कि सोमवार सुबह तक बिजली बहाल नहीं हुई और संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संघ निहारी में प्रस्तावित चक्का जाम में शामिल होगा।
संघ के प्रधान देशराज शर्मा ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए जबरदस्ती नहीं की जानी चाहिए। ग्राम पंचायत कपाहड़ा ने स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में प्रस्ताव पारित किया था। इसके बावजूद प्रधान के घर की बिजली काटने की कार्रवाई किस आधार पर की गई, विभाग को इसका जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी लोकसभा में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को स्वैच्छिक बताए जाने की बात कह चुके हैं। ऐसे में विभाग को स्पष्ट करना चाहिए कि लोगों पर स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए किस आधार पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

देशराज शर्मा ने प्रदेश सरकार पर चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को विरोध के बीच कार्रवाई का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। संघ ने प्रधान के घर की बिजली बहाल करने और संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर निहारी में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें